SCERT AP Board 7th Class Hindi Solutions 1st Lesson मन करता है Textbook Questions and Answers.

AP State Syllabus 7th Class Hindi Solutions 1st Lesson मन करता है

7th Class Hindi 1st Lesson मन करता है Textbook Questions and Answers

सोचो-बोलो
AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 मन करता है 1
प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1.
चित्र में क्या – क्या दिखाई दे रहे हैं? (చిత్రంలో ఏమేమి కనపడుతూ ఉన్నవి?)
उत्तर:

  1. चित्र में एक लडका रॉकेट पर बैठकर आकाश में उड़ रहा है।
  2. एक लडका वर्षा से बचने छतरी के नीचे खडा है ।
  3. एक लडका पैराशूट की सहायता से नीचे उतर रहा है।
  4. आसमान पर चाँद और कुछ तारे दिखाई दे रहे हैं ।
  5. आसमान पर एक पतंग उड रही है।
  6. एक मेंढक मशरूम के नीचे बैठा है।
  7. कुछ फूल खिले हुए हैं।

प्रश्न 2.
लडके क्या कर रहे हैं? (బాలురు ఏమి చేస్తూ ఉన్నారు?)
उत्तर:

  1. एक लडका रॉकेट पर बैठकर आसमान में उड रहा है।
  2. एक लडका पैराशूट की मदद से भूमि पर उतर रहा है।
  3. और एक लडका वर्षा से बचने छतरी लिये खडा है।

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 मन करता है

प्रश्न 3.
वे एक दूसरे से क्या बात कर रहे होंगे? (వారు ఒకరు ఇంకొకరితో ఏమి మాట్లాడుతూ ఉండవచ్చు?)
उत्तर:
वे एक दूसरे से अपने मन की भावनाओं को साकार होने से मिलनेवाली खुशियों के बारे में बात कर रहे – होंगे। छात्रों के लिए सूचनाएँ

  1. पाठ के चित्र देखो। चित्र के आधार पर कल्पना करो कि पाठ में क्या बताया गया होगा?
  2. यह कविता पढ़िए। कठिन शब्द और वाक्य रेखांकित कीजिए।
  3. नये शब्दों और वाक्यों के बारे में मित्रों से चर्चा कीजिए।
  4. नये शब्दों के अर्थ शब्दकोश में ढूंढ़िए।

Improve Your Learning

सुनो-बोलो

1. तुम्हारा मन क्या – क्या करने को कहता है? (నీ మనస్సు ఏమేమి చెయ్యాలని అంటున్నది?)
उत्तर:
मेरा मन सदा स्वच्छ और निराडंबर रहने को कहता है | सबसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करने को कहता है। मन लगाकर अध्ययन करने को कहता है । पढ-लिखकर बडा विद्वान बनने को कहता है |

2. तुम अपने घर में किसकी नकल करना पसंद करते हो ? क्यों? (నీవు, మీ ఇంటిలో ఎవరి అనుకరణను ఇష్టపడతావు? ఎందుకు?)
उत्तर:
मैं अपने घर में अपने आदरणीय दादाजी की नकल करना पसंद करता हूँ । क्योंकि वे सहृदयी, परोपकारी, सबको आदर देनेवाले हैं और सब से प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं । वे महान गुणवाले हैं |

3. ऐसे दो काम बताओ जो तुम कर सकते हो। ( నీవు చేయగలిగిన రెండు పనులు చెప్పు.)
उत्तर:
मैं छोटा लडका हूँ | मैं एक विद्यार्थी हूँ | मैं बाज़ार जाकर सब्जी ला सकता हूँ और पौधों को पानी दे सकता हूँ।

मन करता है

मन करता है सूरज बनकर
आसमान में दौड लगाऊँ।
मन करता है चंदा बनकर
सब तारों पर अकड दिखाऊँ।
मन करता है तितली बनकर
दूर – दूर तक उडता जाऊँ।
मन करता है कोयल बनकर
मीठे – मीठे बोल सुनाऊँ ।
मन करता है चिडिया बनकर
ची – ची- चूँ – यूँ शोर मचाऊँ।
मन करता है चरखी लेकर
पीली – लाल पतंग उडाऊँ।

I. नीचे दी गयी कविता अध्यापक द्वारा (दो तीन बार) गायी जायेगी। छात्र ध्यान से सुनेंगे।

1. मन करता है सूरज बनकर
आसमान में दौड लगाऊँ।
मन करता है चंदा बनकर
सब तारों पर अकड दिखाऊँ।
मन करता है तितली बनकर
दूर-दूर तक उडता जाऊँ ।

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 मन करता है

अब इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (ఇప్పుడు ఈ ప్రశ్నలకు జవాబులు ఇవ్వండి.)

1) लड़के का मन क्या बनना चाहता है?
उत्तर:
लडके का मन सूरज बनना चाहता है।

2) लडके का मन कहाँ दौड लगाना चाहता है?
उत्तर:
लडके का मन आसमान में दौड लगाना चाहता है।

3) चंदा बनकर लडका तारों पर क्या दिखाना चाहता है?
उत्तर:
चंदा बनकर लडका तारों पर अकड दिखाना चाहता है ।

4) लडके का मन तितली बनकर क्या करना चाहता है?
उत्तर:
लडके का मन तितली बनकर दूर-दूर तक उडना चाहता है।

मन करता है कोयल बनकर
मीठे – मीठे बोल सुनाऊँ।
मन करता है चिडिया बनकर
ची- ची – चूँ – चूँ शोर मचाऊँ।
मन करता है चरखी लेकर
पीली – लाल पतंग उडाऊँ।

अब इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए | (ఇప్పుడు ఈ ప్రశ్నలకు జవాబులు ఇవ్వండి.)

1) लडके का मन कोयल बनकर क्या करना चाहता है?
उत्तर:
लडके का मन कोयल बनकर मीठे – मीठे बोल सुनाना चाहता है।

2) लडके का मन चिडिया बनकर क्या करना चाहता है?
उत्तर:
लडके का मन चिडिया बनकर ची-ची-चूं-धूं शोर मचाना चाहता है।

3) लडके का मन चरखी लेकर क्या उडाना चाहता है?
उत्तर:
लडके का मन चरखी लेकर पतंग उडाना चाहता है।

4) किन रंगों के पतंगों को उडाने का मन करता है?
उत्तर:
पीली और लाल रंगों के पतंग उडाने का मन करता है।

पदों

1. कौन क्या करता है ? जोडी बनाओ। (ఎవరు ఏమి చేస్తున్నారు? జతచేయుము.)
AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 मन करता है 2

2. कविता में बच्चे का मन क्या – क्या करने को कहता है ? बताओ । (కవితలో పిల్లవాని మనస్సు ఏమేమి చేయమని అంటుంది? వివరించు.)
(या)
‘मन करता है पाठ में बच्चों का मन क्या – क्या करने को कहता है?
उत्तर:
इस कविता में बच्चे का मन

  1. सूरज बनकर आसमान में दौडना
  2. चंद्रमा बनकर सब तारों पर घमंड दिखाना
  3. तितली बनकर दूर-दूर तक उडना
  4. कोयल बनकर मीठी आवाज़ में बोलना
  5. पक्षी बनकर शोर मचाना
  6. धागे से भरी चरखी लेकर पतंग उडाना आदि करने को कहता है।

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 मन करता है

लिखो

1. तुम इस वर्ष सातवीं कक्षा में क्या – क्या करना चाहते हो ? (నీవు ఈ సంవత్సరము ఏడవ తరగతిలో ఏమేమి చేయతలచుచున్నావు?)
उत्तर:
मैं एक विद्यार्थी हूँ। इस साल मैं सातवीं कक्षा में पढ़ रहा हूँ। मैं नियमपूर्वक पाठशाला जाना चाहता हूँ। अपनी पाठशाला के गुरुजनों से आदरपूर्वक बरताव करना चाहता हूँ। गुरुजनों से पढाये जानेवाले विषयों को मन लगाकर सुनना चाहता हूँ। खूब पढकर परीक्षायें अच्छी तरह लिखकर अच्छे अंक पाना चाहता हूँ। सहपाठियों से मिलजुलकर रहना चाहता हूँ। शक्तिभर सहपाठियों की सहायता करना चाहता हूँ। मानसिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा के प्रति श्रद्धा दिखाते खेलों में सक्रिय भाग लेना चाहता हूँ। आदर्श विद्यार्थी बनकर सच्चे नागरिक की तरह देश की सेवा करने तैयार होना चाहता हूँ।

शब्द भंडार

1. पतंग की तरह हवा में क्या – क्या उड सकते हैं ? (గాలిపటం వాలె గాలిలో ఏమేమి ఎగరగలవు?)
उत्तर:
पतंग की तरह हवा में मेघ, चिडिया, तितली, हवाई जहाज़, पक्षी, हेलीकॉफ्टर आदि उड सकते हैं |

भाषा की बात

पढो – समझो (చదువు – తెలుసుకో)
1) दौड लगाऊँ – పరిగెత్తినా
2) उडता जाऊँ – ఎగురుతూ వెళ్ళానా
3) शोर मचाऊँ – శబ్దము (అల్లరి) చేయనా
4) अकड दिखाऊँ – గర్వపడనా / అధికారము చెలాయించనా
5) कहानी सुनाऊँ – కథ చెప్పనా
6) पतंग उडाऊँ – గాలిపటం ఎగరవేయనా

सृजनात्मक अभिव्यक्ति

अपनी ओर से चार पंक्तियाँ जोडकर “मन करता है” कविता को आगे बढाइए। (మీ వైపు నుండి నాలుగు పంక్తులు కలిపి “మన్ కర్తా హై” కవితను ముందుకు నడపండి.)
उत्तर:
मन करता है बादल बनकर
आसमान पर दौड लगाऊँ।

मन करता है स्वच्छ हवा बनकर
सब को सुख पहुँचाऊँ।

मन करता है पायल बनकर
मधुर ध्वनि से मन लुभाऊँ।

मन करता है दरख्त बनकर
जीवों की सेवा में तत्पर रहूँ।

शब्दार्थ (అర్థాలు) (Meanings)

सूरज = సూర్యుడు, the sun
आसमान = ఆకాశము, the sky
दौड लगाना = పరుగెత్తుట, to run
चंदा = చంద్రుడు, the moon
तारे = నక్షత్రములు, stars
अकड दिखाना = గర్వము చూపుట, show pride
तितली = సీతాకోకచిలుక, butterfly
दूर = దూరము, distance
उडना = ఎగురుట, to fly
कोयल= కోకిల, cuckoo bird
मीठा = తియ్యని, sweet
बोल = మాట, a word
सुनाना = వినిపించుట, make to listen
चिडिया = పక్షి, bird
बनना = = అగుట, to be made
शोर मचाना = అల్లరి చేయుట, to make a noice
चरखी = దారమును చుట్టే చర్ఖా, reel
पीली = పసుపు, yellow
लाल = ఎరుపు, red
पतंग = గాలిపటం, kite
उडाना = ఎగురవేయుట, make to fly

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 मन करता है

मन करता है Summary in Telugu

मन करता है తెలుగు సారాంశం

సూర్యుడినై ఆకాశంలో పరుగెత్తాలని అనిపిస్తున్నది. చంద్రుడినై నక్షత్రములు అన్నిటిపై దర్పము ‘చూపించాలని అనిపిస్తున్నది. సీతాకోకచిలుకనై చాలా దూరం వరకు ఎగురుతూ వెళ్ళాలని అనిపిస్తున్నది. కోయిలనై తియ్య తియ్యని పలుకులు వినిపించాలని అనిపిస్తున్నది. పక్షినై అరుస్తూ అల్లరి చెయ్యాలని అనిపిస్తున్నది. దారము చుట్టే చరానై పసుపు, ఎరుపు రంగు గాలిపటం ఎగురవేయాలని అనిపిస్తున్నది.