These AP 7th Class Hindi Important Questions 5th Lesson आसमान गिरा will help students prepare well for the exams.

AP State Syllabus 7th Class Hindi 5th Lesson Important Questions and Answers आसमान गिरा

7th Class Hindi 5th Lesson आसमान गिरा Important Questions and Answers

I. अर्थग्राहयता – प्रतिक्रिया

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

I. एक खरगोश था। वह पेड़ के नीचे सो रहा था। अचानक ज़ोर की आवाज़ हुई “धम्म’ खरगोश उठ बैठा। वह बोला, ‘अरे ! क्या गिरा?’ खरगोश ने इधर – उधर देखा। उसे कुछ | दिखायी नहीं दिया। उसे लगा कि, आसमान गिर रहा है। खरगोश डर गया और भागने लगा।
प्रश्न:
1. खरगोश कहाँ सो रहा था?
उत्तर:
खरगोश पेड़ के नीचे सो रह था।

2. अचानक कैसी आवाज़ हुई?
उत्तर:
अचानक जोर की आवाज हुई – ‘धम्म!

3. खरगोश को क्या दिखायी दिया?
उत्तर:
खरगोश को कुछ दिखायी नहीं दिया।

4. खरगोश भागने लगा क्यों?
उत्तर:
खरगोश को लगा कि आसमान गिर रहा है। इसलिए डर कर वह भागने लगा।

5. यह गद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश ‘आसमान गिरा’ पाठ से दिया गया है।

II. अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता

निम्न लिखित प्रश्न का उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए।

1. जंगल में कौन – कौन से जानवर रहते हैं? (S.A. I – 2018-19, S.A. II-2016-17)
उत्तर:
जंगल में साधारण जानवरों से लेकर खूनख्वार जानवर तक रहते हैं। जंगल में गेंडा, जंगली सुअर, सियार, खरगोश, भालू, हाथी, हरिणी, गधे, शेर आदि जानवर रहते हैं।

1. नीचे दिये गये संकेतों के आधार पर चार वाक्य लिखिए।
AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा 1
उत्तर:

  1. खरगोश पेड के नीचे सो रहा था।
  2. इतने में धम्म की आवाज़ हुई।
  3. खरगोश को इधर-उधर कुछ नहीं दिखाई दिया।
  4. खरगोश ने समझा कि आसमान गिर रहा है।

पढ़ो

पठित – गद्यांशा

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

I. एक खरगोश था। वह पेड़ के नीचे सो रहा था। अचानक ज़ोर की आवाज़ हुई “धम्म’ खरगोश उ बैठा। वह बोला, ‘अरे ! क्या गिरा?’ खरगोश ने इधर – उधर देखा। उसे कुछ दिखायी नहीं दिया। उसे लगा आसमान गिर रहा है। खरगोश डर गया और भागने लगा।
प्रश्न:
1. खरगोश कहाँ सो रहा था?
उत्तर:
खरगोश पेड के नीचे सो रहा था।

2. अचानक कैसी आवाज़ हुई?
उत्तर:
अचानक “धम्म” की आवाज़ हुई।

3. खरगोश क्या बोला?
उत्तर:
खरगोश बोला – अरे क्या गिरा?

4. खरगोश को क्या लगा?
उत्तर:
खरगोश को लगा कि आसमान गिर रहा है।

5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश ‘आसमान गिरा” पाठ से लिया गया है।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

II. भागते – भागते उसे एक लोमड़ी मिली। उसके पूछा – ‘खरगोश भाई, कहाँ जा रहे हो? ज़रा सुनो तो।’

खरगोश भागते – भागते बोला – ‘आसमान गिर रहा है, भागो ! भागो! जल्दी भागो !’ लोमडी भी भागने लगी। आगे जाकर उन्हें एक भालू मिला। भालू बोला – ‘ठहरो, ठहरो! कहाँ भागे जा रहे हो ?
प्रश्न:
1. भागते – भागते खरगोश को कौन मिला?
उत्तर:
भागते – भागते खरगोश को एक लोमडी मिली।

2. लोमडी ने खरगोश से क्या पूछा?
उत्तर:
लोमडी ने खरगोश से पूछा – खरगोश भाई, कहाँ जा रहे हो?

3. खरगोश भागते क्या बोला?
उत्तर:
खरगोश भागते बोला – आसमान गिर रहा है भागो, भागो जल्दी भागो।

4. आगे जाकर उन्हें कौन मिला?
उत्तर:
आगे जाकर, उन्हें एक भालू मिला।

5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश ‘आसमान गिरा” पाठ से लिया गया है।

III. भालू बोला – ‘आसमान गिर रहा है, तुम भी भागो।’ हाथी भी भागने लगा। सब भाग रहे थे – आगे आगे खरगोश, उसके पीछ – पीछे लोमड़ी, उसके पीछे भालू और सबके पीछी हाथी। भागते – भागते उन्हें शेर मिला। उसने पूछा – ‘तुम सब क्यों भागे जा रहे हो?’
प्रश्न:
1. भालू क्या बोला?
उत्तर:
भालू बोला – आसमान गिर रहा है, तुम भी भागो।

2. हाथी क्या करने लगा?
उत्तर:
हाथी भी भागने लगा।

3. सब जानवरों के पीछे कौन था?
उत्तर:
सब जानवरों के पीछे हाथी था।

4. भागते जानवरों को कौन मिला?
उत्तर:
भागते जानवरों को एक शेर मिला।

5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश “आसमान गिरा” पाठ से लिया गया है।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

IV. वे सब उस पेड़ के नीचे गये। सबने पेड़ के नीचे देखा। वहाँ एक बड़ा – सा फल गिरा पड़ा था। तभी वैसा ही एक और फल गिरा – धम्म ! खरगोश चौंक गया।

शेर बोला -‘तो यही तुम्हारा आसमान था। लो फिर आसमान गिरा भागो ! और सभी हँसने लगे।
प्रश्न:
1. सब जानवर कहाँ गये?
उत्तर:
सब जानवर पेड के नीचे गये।

2. वहाँ क्या गिरा पड़ा था?
उत्तर:
वहाँ एक बडा – सा फल गिर पडा था।

3. तभी क्या हुआ?
उत्तर:
तभी वैसा ही एक और फल गिरा।

4. शेर क्या बोला?
उत्तर:
शेर बोला – तो यही तुम्हारा आसमान था। लो फिर आसमान गिरा। भागो।

5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
यह गद्यांश “आसमान गिरा” पाठ से लिया गया है।

अपठित – गद्यांशी

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक में लिखिए।

I. किसी गाँव में एक गरीब औरत रहती थी। वह मटके बनाकर बेचती थी। वह मटके लेकर शहर, जाती थी। वहाँ उन्हें बेचती थी। मटके बेचकर वह शहर से घरेलू ज़रूरत की चीजें खरीदकर लाती थी। एक दिन वह मटके लेकर शहर जा रही थी। वह रास्ते में एक छायादार पेड़ के नीचे आरम करने के लिए बैठ गई। उसने अपनी पोटली खोली और उसमें से रोटियाँ निकाल कर खाई।
प्रश्न:
1. गरीब औरत क्या काम करती थी?
A) भीख माँगती
B) कागज चुनती
C) मटके बेचती
D) तरकारी बेचती
उत्तर:
C) मटके बेचती

2. गरीब औरत उन्हें कहाँ बेचती?
A) शहर में
B) गाँव में
C) रेल में
D) बस में
उत्तर:
A) शहर में

3. गरीब औरत कहाँ बैठ गई?
A) घर में
B) चौराहे में
C) जंगल में
D) पेड के नीचे
उत्तर:
D) पेड के नीचे

4. गरीब औरत शहर से क्या लाती?
A) कपडे
B) घरेलू चीज़े
C) बरतन
D) चावल
उत्तर:
B) घरेलू चीज़े

5. उसने पेड के नीचे क्या किया?
A) सोई
B) रोटियाँ खाई
C) फल खाई
D) चावल खाई
उत्तर:
B) रोटियाँ खाई

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

II. मिजोराम जंगल में एक बारहसींगा रहता था। एक दिन वह तालाब के किनारे खडा स्वच्छ जल में अपनी परछाई देख रहा था। उसने मन ही मन सोचा – “मेरे सींग कितने सुंदर हैं। अन्य किसी जानवर के ऐसे सुंदर सींग नहीं है”। किंतु अपने टांगों को देखकर मुझे बडा दुःख होता है ये कितनी पतली और कमज़ोर है। उसी समय उसने एक बाघ की गुर्राहट सुनी वह उससे कुछ ही दूर पर था।
प्रश्न:
1. बारहसींगा कहाँ रहता था?
A) कान्हा जंगल
B) मदुमलाई जंगल
C) काजीरंगा जंगल
D) मिजोराम जंगल में
उत्तर:
D) मिजोराम जंगल में

2. बारह सींगा अपनी परछाई कहाँ देख रहा था?
A) धूप में
B) दर्पण में
C) जल में
D) चांदनी में
उत्तर:
C) जल में

3. बारह सींगा अपने सींगों के बारे में क्या सोचा?
A) सुंदर हैं
B) कुरूप हैं
C) तेज़ हैं
D) छोटे हैं
उत्तर:
A) सुंदर हैं

4. उसके टाँग कैसे हैं?
A) कमज़ोर
B) मज़बूत
C) सुंदर
D) लंबे हैं
उत्तर:
A) कमज़ोर

5. उसी समय उसने किसकी गुर्राहट सुनी?
A) शेर की
B) बाघ की
C) चीता की
D) भालू की
उत्तर:
B) बाघ की

III. छोटी – सी इंदिरा उन दिनों इलाहाबाद में अपने आनंद भवन नामक बड़े घर में रहती थीं। घर | में क्रांतिकारी आते – जाते रहते थे। देश को आजाद कराने के लिए नई – नई योजनाएँ बनती रहती थीं। सभी लोग देश के लिए कुछ – न – कुछ कार्य करना चाहते थे। इंदिरा ने भी छोटे – छोटे बच्चों की टोली बनाई। उसे वह वानर सेना कहती थी।
प्रश्न:
1. छोटी सी इंदिरा कहाँ रहती थी?
A) दिल्ली में
B) हैदराबाद में
C) इलाहाबाद में
D) चेन्नै में
उत्तर:
C) इलाहाबाद में

2. घर में कौन आते – जाते रहते थे?
A) क्रांतिकारी
B) मज़दूर
C) नेता
D) भक्त
उत्तर:
A) क्रांतिकारी

3. नयी – नयी योजनाएँ क्यों बनती रहती थीं ?
A) आज़ादी के लिए
B) गुलामी के लिए
C) लूटने के लिए
D) मारने के लिए
उत्तर:
A) आज़ादी के लिए

4. सभी लोग किसके लिए कुछ न कुछ कार्य करना चाहते थे?
A) अपने लिए
B) दूसरों के लिए
C) रिश्तेदार के लिए
D) देश के लिए
उत्तर:
D) देश के लिए

5. बच्चों की टोली को वह क्या कहती थी?
A) वायु सेना
B) नर सेना
C) वानर सेना
D) देव सेना
उत्तर:
C) वानर सेना

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

IV. बगदाद शहर में एक नाई रहता था। वह तरह – तरह के बाल काटना जानता था। इसलिए उसकी दुकान पर हमेशा भीड लगी रहती थी। एक दिन नाई दुकान के बाहर खडा था। उसे एक लकडहारा आता दिखाई दिया। नाई को रसोई के लिए लकड़ियाँ चाहिए। इसलिए उसने लकडहारे को पुकारा।
प्रश्न:
1. नाई कहा रहता था?
A) अलंपुरी में
B) बगदाद
C) अहमदाबाद
D) घजियाबाद
उत्तर:
B) बगदाद

2. नाई क्या जानता था?
A) तरह – तरह के लकडी काटना
B) कपडे सीना
C) बाजे बजाना
D) तरह – तरह के बाल काटना
उत्तर:
D) तरह – तरह के बाल काटना

3. नाई की दुकान पर हमेशा क्या लगी रहती थी?
A) मेला
B) भीड
C) शोर
D) सन्नाटा
उत्तर:
B) भीड

4. एक दिन उसे क्या दिखाई दिया?
A) लकडहारा
B) ग्वाला
C) भेडिया
D) किसान
उत्तर:
A) लकडहारा

5. उसने लकडहारे को क्यों पुकारा?
A) लकडी खरीदने
B) लकडी बेचने
C) लकडहारे को देखने
D) बाल काटने
उत्तर:
A) लकडी खरीदने

व्याकरण काय

सूचना के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. सही कारक चिह्नों से ख़ाली जगहें भरिए।
(సరియైన విభక్తులతో ఖాళీలను పూరించండి.) (ने, को, के, की)
खरगोश पेड …1…. नीचे सो रहा था। अचानक ज़ोर …2… आवाज़ हुई – धम्म। खरगोश ….3…. इधर-उधर देखा। उस ….4….. कुछ दिखाई नहीं दिया।
उत्तर:
1) के 2) की 3) ने 4) को

2. सही क्रिया शब्दों से ख़ाली जगहें भरिए। (సరియైన క్రియా శబ్దములతో ఖాళీలు నింపండి.)

1) खरगोश ने इधर-उधर ……….। (झाँका / देखा)
उत्तर:
देखा

2) भागते-भागते उसे लोमड़ी ………। (खिली / मिली)
उत्तर:
ज) मिली

3) भालू भी उनके साथ ……. लगा। (भागने | भीगने)
उत्तर:
भागने

4) खरगोश बोला आसमान ……… रहा है। (गिर / फिर)
उत्तर:
गिर

5) लो फिर आसमान गिरा …….। (भागो | जागो)
उत्तर:
भागो

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

3. रेखांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पूरा वाक्य लिखिए।

1) खरगोश को कुछ नहीं दिकायी दिया।
उत्तर:
खरगोश को कुछ नहीं दिखायी दिया।

2) खरगोश ने कहा आशमान गिर रहा है।
उत्तर:
खरगोश ने कहा आसमान गिर रहा है।

3) तुम सब टहरो कुछ बताओ तो।
उत्तर:
तुम सब ठहरो कुछ बताओ तो।

4) शेर ने धहाड कर कहा।
उत्तर:
शेर ने दहाड़ कर कहा।

5) यह सुनकर खरगोश छौंक गया।
उत्तर:
यह सुनकर खरगोश चौंक गया।

4. रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए। (పర్యాయవాచీ శబ్దములు)

1) अचानक ज़ोर की आवाज़ हुई।
उत्तर:
एकदम

2) आसमान गिर रहा है।
उत्तर:
आकाश, गगन

3) भागते-भागते उन्हें एक शेर मिला।
उत्तर:
सिंह, केसरी

4) अचानक ज़ोर की आवाज़ हुई।
उत्तर:
ध्वनि, शब्द

5. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द के लिखिए। (వ్యతిరేక పదములు)

1) वह पेड के नीचे सो रहा था।
उत्तर:
के ऊपर

2) खरगोश ने इधर देखा।
उत्तर:
उधर

3) आगे-आगे खरगोश भागने लगा।
उत्तर:
पीछे – पीछे

4) आसमान गिर रहा है, भागो
उत्तर:
ठहरो

5) पास से वह निकल पड़ा।
उत्तर:
दूर

6. रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1) हाथी भी उसके साथ भागने लगा।
उत्तर:
हथिनी भी उसके साथ भागने लगी।

2) शेर दहाडकर पूछ बैठा।
उत्तर:
शेरनी दहाडकर पूछ बैठी।

3) खरगोश भाई कहाँ जा रहे हो?
उत्तर:
खरगोश बहिन कहाँ जा रही हो?

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

7. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1) अचानक ज़ोर की आवाज़ हुयी।
उत्तर:
अचानक ज़ोर की आवाजें हुयीं।

2) वहाँ एक हाथी था।
उत्तर:
वहाँ अनेक हाथी थे।

3) शेर तो दहाडकर बोला।
उत्तर:
शेर तो दहाडकर बोले।

4) वहाँ बडा फल गिरा पडा था।
उत्तर:
वहाँ बडे फल गिरे पेडे थे।

8. नीचे दिये गये शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

1) अचानक : आसमान से अचानक एक तारा गिर पडा।
2) आसमान : आसमान तो नीला रहता है।
3) भागते-भागते : लड़का भागते-भागते थक गया।
4) के साथ : मैं पिताजी के साथ जाता हूँ।
5) दहाडना : शेर की गर्जना को दहाडना कहते हैं।
6) चुप रहना : अध्यापक की बात सुनकर हम चुपरह गये।
7) चौंक उठना : जंगल में सामने शेर को देखकर खरगोश चौंक उठा
8) दिखाई देना : खरगोश को कुछ नहीं दिखाई दिया

9. अंकों को अक्षरों में लिखिए।
1) 15 (१५) – पंद्रह
2) 29 (२९) – उनतीस
3) 45. (४५) – पैंतालीस
4) 9 (९) – नौ
5) 17 (१७) – सत्रह
6) 36 (३६) – छत्तीस

10. संज्ञा शब्दों को पहचानकर लिखिए।

1) अचानक खरगोश उठ बैठा।
उत्तर:
खरगोश

2) वह बोला आसमान गिर रहा है।
उत्तर:
आसमान

3) शेर ने दहाडकर कहा।
उत्तर:
शेर

4) सब ने पेड़ के नीचे देखा।
उत्तर:
पेड

5) वहाँ बडा सा फल गिरा पडा था।
उत्तर:
फल

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

11. दो वाक्यों को और / कर शब्द से जोडकर एक वाक्य बनाइए।

1) एक खरगोश था। वह पेंड के नीचे सो रहा था।
उत्तर:
एक खरगोश था और वह पेड के नीचे सो रहा था।

2) खरगोश डर गया। खरगोश भागने लगा।
उत्तर:
खरगोश डरकर भागने लगा।

3) खरगोश चुप रहा। शेर बोल उठा।
उत्तर:
खरगोश चुप रहा और शेर बोल उठा।

4) एक बडा फल गिर पडा। खरगोश चौंक गया।
उत्तर:
एक बडा फल गिर पड़ा और खरगोश चौंक गया।

5) सब ने सच जान लिया। सब हँसने लगे।
उत्तर:
सब सच जानकर हँसने लगे।

12. नीचे दिये गये वाक्यों में अशुद्ध वाक्य पहचानकर कोष्ठक में (✗) लगाइए।

अ) 1) खरगोश डर गया । ( ) 2) रास्ते में लोमडी मिली। ( )
3) हाथी ने बोला। (). 4) आसमान गिर रहा है। ( )
उत्तर:
3

आ) 1) हाथी भी भागने लगा। ( ) 2) लोमडी भी भागने लगा। ( )
3) भालू भी भागने लगा। ( ) 4) खरगोश भी भागने लगा। ( )
उत्तर:
2

इ) 1) एक बडा फल गिर पडा। ( ) 2) आसमान गिर रहा है। ( )
3) पेड तो गिर पडा । ( ) 4) हम सब हँस पडा। ( )
उत्तर:
4

ई) 1) सीता ने रोटी खायी। ( ) 2) राम ने फल खाया। ( )
3) रवि ने किताब दिया। ( ) 4) गोपी ने गेंद देखा। ( )
उत्तर:
3

13. अशुद्ध वर्तनीवाले कोष्टक में (✗) लगाइए।

अ) 1) खरगोश ( ) 2) भालू ( ) 3) हाथी ( ) 4) सेर ( )
उत्तर:
4

आ) 1) भागना ( ) 2) उठना ( ) 3) पूचना ( ) 4) रुकना ( )
उत्तर:
3

इ) 1) इधर ( ) 2) किदर ( ) 3) उधर ( ) 4) हलधर ( )
उत्तर:
2

ई) 1) तुमहारा ( ) 2) जल्दी ( ) 3) अकसर ( ) 4) अचानक ( )
उत्तर:
1

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

14. अंकों में लिखिए।

अ) 1) आठ – 8
2) अठारह – 18
3) उन्चास – 49
4) तैंतीस – 33
5) छियालीस – 46
6) सत्ताईस – 27

7th Class Hindi 5th Lesson आसमान गिरा 1 Mark Bits

निर्देश के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. खरगोश डर कर भागने लगा। रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए। (S.A. I – 2018-19)
A) प्यार
B) द्वेष
C) क्रोध
D) भय
उत्तर:
D) भय

2. ‘धम्म’ की आवाज सुनकर खरगोश उठ बैठा। (रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए।) (S.A. II – 2018-19)
A) ध्वनि
B) तलाश
C) टूटना
D) तरंग
उत्तर:
A) ध्वनि

3. सब से आगे खरगोश दौड़ने लगा। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।) (S.A. II – 2018-19)
A) पास
B) पीछे
C) दूरे
D) ऊपर
उत्तर:
B) पीछे

4. गगन, आकाश किस शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं?
A) भूमि
B) पेड
C) मेघ
D) आसमान
उत्तर:
D) आसमान

5. ‘हाथी’ शब्द का समानार्थक शब्द लिखें।
A) गज
B) हाथ
C) दांत
D) जंगल
उत्तर:
A) गज

6. “दहाडना” शब्द का अर्थ क्या है?
A) दौडना
B) सोना
C) गरजना
D) देखना
उत्तर:
C) गरजना

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

7. तरु, वृक्ष किस शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं?
A) आकाश
B) जानवर
C) पेड
D) जंगल
उत्तर:
C) पेड

8. खरगोश डर गया और भागने लगा। (रेखांकित शब्द का उल्टे अर्थवाला शब्द लिखें।)
A) हँसना
B) डरपोक
C) बेडर
D) निडर
उत्तर:
D) निडर

9. कहानी शब्द का बहुवचन रूप क्या है?
A) कहानियाँ
B) कहानी
C) कहानें
D) कहानों
उत्तर:
A) कहानियाँ

10. भागते – भागते उन्हें शेर मिला । (रेखांकित शब्द का स्त्रीलिंग रूप लिखिए।)
A) नरशोर
B) शेरनी
C) शेरन
D) शेर
उत्तर:
B) शेरनी

11. खरगोश ने इधर – उधर देखा। (रेखांकित शब्द क्या है?) अर्थ
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) विशेषण
D) क्रिया
उत्तर:
A) संज्ञा

12. लोमडी होशियार जानवर है। (वाक्य में विशेषण शब्द क्या है?)
A) लोमडी
B) होशियार
C) जानवर
D) है
उत्तर:
B) होशियार

13. भागते – भागते उसे एक लोमडी मिली। (वाक्य में सर्वनाम शब्द पहचानो।)
A) भागते – भागते
B) उसे
C) लोमडी
D) मिली
उत्तर:
B) उसे

14. वह पेड के नीचे सो रहा था । (रेखांकित शब्द क्या है?)
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
C) क्रिया

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

15. सही शब्द को पहचानो।
A) खरघोश
B) करघोश
C) खरगोश
D) करगोश
उत्तर:
C) खरगोश

16. सही वाक्य को पहचानो।
A) उनके साथ भी भालू भागने लगा।
B) भालू भी उनके साथ भागने लगा।
C) भागने लगा भालू भी उनके साथ
D) भागने लगा उनके साथ भालू भी।
उत्तर:
B) भालू भी उनके साथ भागने लगा।

17. जंगल, वन, अरण्य, आकाश (इनमें बेमेल शब्द पहचानो।)
A) जंगल
B) वन
C) अरण्य
D) आकाश
उत्तर:
D) आकाश

18. तुम सब क्यों भागे जा रहे हो? (वाक्य में प्रश्नार्थक शब्द क्या है?)
A) तुम
B) क्यों
C) भागे
D) जा रहें
उत्तर:
B) क्यों

19. शेर ………… दहाडकर कहा – (रिक्त स्थान सही शब्द से भरें।)
A) ने
B) से
C) को
D) में
उत्तर:
A) ने

20. भागो ! और सभी जानवर ………….. लगे। (सही क्रिया से रिक्त स्थान भरो)
A) रोने
B) सोने
C) हँसने
D) सोचने
उत्तर:
C) हँसने

21. “सो रहा था पेड़ के नीचे वह” (इस वाक्य का सही रूप पहचानो।)
A) पेड के नीचे सो रहा था वह
B) वह पेड़ के नीचे सो रहा था।
C) पेड के सो रह था वह नीचे।
D) वह नीचे पेड के सो रहा था।
उत्तर:
B) वह पेड़ के नीचे सो रहा था।

22. निम्न में से पालतू जानवर को पहचानो।
A) भालू
B) लोमडी
C) खरगोश
D) शेर
उत्तर:
C) खरगोश

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

23. नामवाले शब्द को किसी व्यक्ति, वस्तु,स्थान आदि के बारे में बतलाते हैं। उन्हें ……….. कहते हैं।
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
A) संज्ञा

24. वह पेड़ के नीचे सो रहा था। रेखंकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
A) वृक्ष
B) जंगले
C) बादल
D) आसमान
उत्तर:
A) वृक्ष

25. “एक खरगोश था” इस वाक्य में संज्ञा शब्द को पहचानिए।
A) एक
B) खरगोश
C) था
D) कोई नहीं
उत्तर:
B) खरगोश

26. भागते – भागते उसे एक लोमडी मिली ? रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) एकाएक
B) अनेक
C) एकैक
D) बहुत
उत्तर:
B) अनेक

27. तुम सब क्यों भागे जा रहे हो? रेखांकित शब्द क्या है?
A) संज्ञा
B) विशेषण
C) क्रिया
D) सर्वनाम
उत्तर:
D) सर्वनाम

28. भालू बोला “ठहरो – ठहरो” कहाँ भागे जा रहे हो? इस वाक्य में पुनरुक्ति वाला शब्द क्या है?
A) भालू
B) ठहरो – ठहरो
C) भागो
D) बोलना
उत्तर:
B) ठहरो – ठहरो

29. सभी हँसने लगे। रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) रोना
B) दौडना
C) भागना
D) गिरना
उत्तर:
A) रोना

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

30. खरगोश, हाथी, भालू, मोर – इनमें से बेमेल शब्द को पहचानिए।
A) खरगोश
B) हाथी
C) भालू
D) मोर
उत्तर:
D) मोर

31. भालू भागते – भागते एक हाथी के पास से निकले। रेखांकित शब्द का लिंग बदलने से यह हो सकता है?
A) हाथिनी
B) हाथियाँ
C) हाथियों
D) हाथी
उत्तर:
A) हाथिनी

32. “आसमान” गिर रहा है। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
A) तारा
B) जमीन
C) आकाश
D) सूरज
उत्तर:
B) जमीन

33. खरगोश पेड़ के नीचे सो रहा था। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
A) अंदर
B) बाहर
C) ऊपर
D) दूर
उत्तर:
C) ऊपर

34. एक खरगोश था। रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) एकाएक
B) अनेक
C) एकैक
D) अकेला
उत्तर:
B) अनेक

35. खरगोश भाई, कहाँ जा रहे हो? रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) माता
B) पिता
C) बहन
D) दादा
उत्तर:
C) बहन

36. शेर बोला – तो यही तुम्हारा आसमान था। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) सिंह
B) सिंहनी
C) शेरनी
D) शोरमी
उत्तर:
C) शेरनी

37. शेर जंगल का राजा हैं। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) राजों
B) रानी
C) औरत
D) आदमी
उत्तर:
B) रानी

38. बेमेल शब्द पहचानिए।
A) फल
B) फूल
C) शाखाएँ
D) जानवर
उत्तर:
D) जानवर

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

39. अचानक जोर की आवाज हुई “धम्म” रेखांकित शब्द का पर्याय शब्द पहचानिए।
A) एकैक
B) एकदम
C) एक
D) धीरे धीरे
उत्तर:
B) एकदम

40. आसमान गिरा एक कहानी है। रेखांकित शब्द का बहुवचन पहचानिए।
A) कहानियों
B) कहनियाँ
C) कहानिए
D) कहानीये
उत्तर:
B) कहनियाँ

41. “तभी वैसा ही एक और फल गिरा” रेखांकित शब्द का वचन बदलने से
A) फलें
B) फलों
C) फलायें
D) फल
उत्तर:
D) फल

42. भागते – भागते उन्हें शेर मिला। इस वाक्य में संज्ञा शब्द को पहचानिए।
A) भागना
B) शेर
C) मिला
D) उन्हें
उत्तर:
B) शेर

43. तुम सब क्यों भागे जा रहे हो? इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) रहे
B) क्यों
C) तुम
D) जाना
उत्तर:
C) तुम

44. वह पेड के नीचे सो रहा था। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) नीचे
B) सोना
C) वह
D) पेड
उत्तर:
C) वह

45. तुम भी भागो। आसमान गिर रहा है। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) आसमान
B) गिरना
C) भागना
D) तुम
उत्तर:
D) तुम

46. अचानक जोर की आवाज हुई। इस वाक्य में विशेषण को पहचानिए।
A) अचानक
B) आवाज
C) जोर
D) धम्म
उत्तर:
C) जोर

47. शेर होशियार जानवर है। इस वाक्य में विशेषण को पहचानिए।
A) शेर
B) जानवर
C) कोई नहीं
D) होशियार
उत्तर:
D) होशियार

48. खरगोश चौंक गया। इस वाक्य का काल पहचानिए।
A) वर्तमान काल
B) भूतकाल
C) भविष्यत काल
D) तत्कालिक वर्तमान काल
उत्तर:
B) भूतकाल

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

49. “वह पेड़ के नीचे सो रहा है।” इस वाक्य का काल पहचानिए।
A) वर्तमान
B) भूत
C) भविष्यत
D) असन्न भूत
उत्तर:
A) वर्तमान

50. खरगोश सोचा आसमान गिर रहा है। इस वाक्य में क्रिया शब्द को पहचानिए।
A) आसमान
B) सोच
C) खरगोश
D) रहना
उत्तर:
B) सोच

51. खरगोश चौंक गया। रेखांकित शब्द क्या है?
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
C) क्रिया

52. सब से पहले इसी ने कहा था। रेखांकित शब्द को पहचानिए।
A) क्रिया
B) संज्ञा
C) विशेषण
D) सर्वनाम
उत्तर:
A) क्रिया

53. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द को पहचानिए।
A) असमन
B) चैंक
C) दहाड
D) भग
उत्तर:
C) दहाड

54. बेमेल शब्द को पहचानिए।
A) पेड
B) फल
C) पत्ते
D) खरगोश
उत्तर:
D) खरगोश

55. बेमेल शब्द को पहचानिए।
A) जंगल
B) वन
C) अरण्य
D) जानवर
उत्तर:
D) जानवर

56. बेमेल शब्द को पहचानिए।
A) पेड
B) तरु
C) वृक्ष
D) फूल
उत्तर:
D) फूल

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 5 आसमान गिरा

57. अचानक शब्द का अर्थ पहचानिए।
A) एकदम
B) हरदिन
C) हर पल
D) धीरे – धीरे
उत्तर:
A) एकदम