AP State Board Syllabus AP SSC 10th Class Hindi Textbook Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है Textbook Questions and Answers.

AP State Syllabus SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

10th Class Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है Textbook Questions and Answers

InText Questions (Textbook Page No. 61)

प्रश्न 1.
यह विज्ञापन किसके बारे में है?
उत्तर:
यह विज्ञापन पेड़ों के बारे में हैं।

प्रश्न 2.
यह विज्ञापन किस समाचार – पत्र का है?
उत्तर:
यह विज्ञापन “दैनिक – भास्कर” समाचार पत्र का है।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 3.
इससे क्या संदेश मिलता है ?
उत्तर:
इससे संदेश मिलता है कि “एक पेड एक जिंदगी है।” अर्थात् हमें पेड़ – पौधे लगाने का संदेश मिलता है।

InText Questions (Textbook Page No. 62)

प्रश्न 1.
सर्वेक्षण में क्या बताया गया?
उत्तर:
मानव ने आबादी पर नियंत्रण और पर्यावरण की समस्या हल कर लिया है। अचानक एक दिन एक समाचार पत्र में एक खबर पढकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। एक सर्वेक्षण में यह बताया गया है कि पृथ्वी पर निरंतर पानी की कमी होती जा रही है।

प्रश्न 2.
प्रो.दीपेश के होश क्यों उड़ गये?
उत्तर:
प्रो. दीपेश बगीचे की लॉन पर बैठकर आकाश की ओर देख रहे थे। इतने में एक तारा पृथ्वी पर जो यान उतरते – उतरते पुनः आकाश की ओर मुड़ गया उसे देखकर, यह कोई यान है। इसके बारे में कुछ समझ में आने पर प्रो.दीपेश के होश उड़ गये।

प्रश्न 3.
जासूसी यान से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जासूसी यान का यहाँ तात्पर्य यह है कि पृथ्वी के रहस्यों को जानने, पृथ्वी पर जासूसी करने या पृथ्वी पर हमला करने कोई अन्य ग्रह या देश से छोडे गये यान हैं। पृथ्वी पर चक्कर लगाकर रहस्यों का गुप्त रूप से पता लगानेवाला जासूसी यान कहलाता है।

InText Questions (Textbook Page No. 63)

प्रश्न 4.
मानवाकृति अंतरिक्षयात्री कहाँ से आये थे?
उत्तर:
मानवाकृति अंतरिक्षयात्री हमारे इस ग्रह से एक प्रकाशवर्ष दूर के एक ग्रह के वासी हैं।

प्रश्न 5.
वे पृथ्वी पर क्यों आये थे?
उत्तर:
अंतरिक्ष यात्री के ग्रह का जल ज़हरीला हो गया। पानी के अभाव में वे पृथ्वी पर एक मिशन के तहत आए हैं। उनका मिशन यह है कि विशाल जल राशी की (पृथ्वी की) कुछ मात्रा अपने ग्रह पर ले जाना।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 6.
उनकी प्रार्थना क्या थी?
उत्तर:
उनकी प्रार्थना यह थी कि हम अपने जलाशयों को साफ़ और सुरक्षित रखें ताकि हमें भी उनकी तरह जलचोर न बनना पड़े।

अर्थव्राह्यता-प्रतिक्रिया

अ) प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1.
हमारे जीवन में जल का क्या महत्व है?
उत्तर:
हमारे जीवन में जल का बड़ा महत्व है। जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते और कल्पना नहीं कर सकते। खाने, पीने, धोने, नहाने तथा शौचलय के लिए भी जल की आवश्यकता है। समस्त प्राणी जल पर निर्भर हैं। हमारे जीवन का आवश्यक तत्व है। पानी में समृद्धि है।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 2.
धरती पर हर हिस्से में जल है, किंतु स्वच्छ जल की मात्रा बहुत कम है। ऐसी स्थिति में जल का सदुपयोग कैसे करेंगे?
उत्तर:
धरती पर हर हिस्से में जल है। किंतु स्वच्छ जल की मात्रा बहुत कम है। ऐसी स्थिति में जल का दुरुपयोग या व्यर्थ नहीं करना चाहिए। आवश्यकता से ज़्यादा जल को खर्च नहीं करना चाहिए। पानी के . स्रोतों को कलुषित (दूषित) न बनाना चाहिए। आवश्यकता की पूर्ति होने पर नल को बंद रखना चाहिए। जल संरक्षण करना चाहिए। जल संग्रहण करना चाहिए।

आ) पाठ पढ़िए। अभ्यास कार्य कीजिए।

प्रश्न 1.
हमारे घर पहुँचनेवाले जल का उपयोग हम किसके लिए कर रहे हैं?
उत्तर:
हमारे घर पर पहुँचने वाले जल को पीने के लिए, कपडे धोने के लिए, शौचालय के लिए, मुँह धोने के लिए और नहाने के लिए हम उपयोग कर रहे हैं।

प्रश्न 2.
जल की समस्या भविष्य में क्या विपत्तियाँ ला सकती हैं?
उत्तर:
जल की समस्या भविष्य में कई समस्याएँ एवं विपत्तियाँ ला सकती है। जो इस प्रकार हैं –

  • पीने के लिए पानी की कमी होगी। जल संकट आयेगा।
  • शुद्ध पानी नहीं मिल सकेगा। पेयजल की समस्या बढती जायेगी।
  • जल की समस्या के कारण कई बीमारियाँ फैलेंगी।
  • जल की समस्या के कारण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय युद्ध होने की भी आशंका है।
  • लाखों लोग दूषित जल के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान जायेंगे।
  • अकाल पडेगा।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 3.
जल की समस्या का समाधान क्या है?
उत्तर:
आजकल केवल हमारे भारत में ही नहीं विश्व भर में जल की समस्या उत्पन्न हो रही है। जल की समस्या का समाधान के लिए

  • जल संचय और संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • हमें नदी तथा नालों पर बाँध बनाकर पानी को इकट्ठा करना चाहिए।
  • वर्षा के पानी को इकट्ठा करना चाहिए।
  • जल शुद्धि यंत्रों की सहायता से शुद्ध पानी या पेयजल योग्य पानी तैयार करना है।
  • समुद्र में नदियों तथा नालों के पानी को न मिलने दे। जल प्रदूषण को रोके।
  • पृथ्वी को जल योग्य भूमि बनने के लिए आधुनिक तरीकों को अपनाना चाहिए।
  • शुद्ध पानी को व्यर्थ न करना चाहिए। पानी का सदुपयोग ठीक तरह से करना चाहिए। सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाहिए।
  • पानी को पानी की तरह नहीं बहाना चाहिए।

इ) निम्नलिखित प्रक्तियों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 1.
इस प्रकार पृथ्वी का चक्कर लगाने का क्या मतलब हो सकता है?
उत्तर:
यह वाक्य “जल ही जीवन है” नामक पाठ से लिया गया है। कहानीकार है श्री प्रकाश ।

प्रो. दीपेश और प्रो. विकास दोनों एक बगीचे में बैठे बातचीत करते समय उस बगीचे में एक अंतरिक्ष यान उतरा। उन दोनों आश्चर्य चकित होकर इसे देखते इस प्रकार सोचते हैं कि यह यान यहाँ क्यों उतरा? इस प्रकार पृथ्वी का चक्कर लगाने का क्या मतलब हो सकता है?

इसका मतलब यह है कि यह यान उतरने का, पृथ्वी का चक्कर लगाने का क्या कारण हो सकता है?

प्रश्न 2.
हम लोग यहाँ एक मिशन के तहत आए हैं।
उत्तर:
यह वाक्य “जल ही जीवन है” नामक कहानी पाठ से लिया गया है। कहानीकार है श्री प्रकाश |
इस वाक्य को अंतरिक्ष यान से उतरे एक मानवाकृति वाले ने प्रो. दीपेश और प्रो. विकास से कहते हैं।
प्रो. दीपेश और प्रो. विकास बगीचे में बैठकर बातें करते समय उसी बगीचे में एक अंतरिक्ष यान उतरता है। उस यान से एक मानवाकृति बाहर आई जो आकार में बड़ी थी।

प्रो. दीपेश और प्रो. विकास उसे पूछने पर वह बताता है कि वह यहाँ से (भू ग्रह से) एक कांतिवर्ष (प्रकाश वर्ष) दूरी पर के अन्य ग्रह के वासी हैं। वह यहाँ एक मिशन के तहत आए हैं।

वह मिशन था यहाँ के जलाशय से पानी अपने ग्रह को ले जाना।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 3.
आप अपने जलाशयों को साफ़ और सुरक्षित रखें ताकि आपको भी हमारी तरह जलचोर न बनना पड़ें।
उत्तर:
यह वाक्य को “जल ही जीवन है” नामक कहानी पाठ से लिया गया है। कहानीकार है श्री प्रकाश जी।

इस वाक्य को अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर आये एक मानवाकृति वाले प्रो. दीपेश और प्रो. विकास से कहते हैं।

भूमि से प्रकाशवर्ष दूरी पर के अपने ग्रह के पानी जहरीले बनने के कारण वह पृथ्वी पर उतरकर यहाँ के जल को चोरी करके ले जा रहे हैं।

इस सिलसिले में वह मानवाकृतिवाले ने प्रो. दीपेश और प्रो. विकास से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि पृथ्वी के जलाशयों को साफ़ और सुरक्षित रखें, क्योंकि हमारे जैसे आपको जल चोर न बनना पड़ें।

ई) विज्ञापन पढ़कर कोई चार प्रश्न बनाइए।
AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है 1
प्रश्न
1. किस मंत्रालय की ओर से यह विज्ञापन दिया गया है?
2. इस विज्ञापन में किस कार्यक्रम के बारे में बताया गया है?
3. यह कार्यक्रम किन – किन क्षेत्रों के क्रियाशीलता पर लक्षित हैं?
4. एक नई शुरुआत का संकेत क्या है?

(अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता

अ) इन प्रश्नों के उत्तर तीन – चार पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
“जल ही जीवन है।” शीर्षक से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
“जल ही जीवन है।” यह शीर्षक जो है वह उचित ही है। क्योंकि जल के बिना हमारा जीवन है ही नहीं। हमारे जीवन में जल की बहुत आवश्यकता है। आहार के बिना हम एक महीने तक जीवित रह सकते हैं लेकिन जल के बिना हम केवल एक सप्ताह तक ही जीवित रहते हैं। हम सभी जल पर निर्भर प्राणी हैं। जल है तो कल है। जल में समृद्धि है। इसलिए यह शीर्षक जल ही जीवन है उचित ही है।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 2.
जल स्रोतों के रख-रखाव के बारे में आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?
(या)
जल स्रोतों के रख – रखाव के लिए तीन सुझाव दीजिए।
उत्तर:
जल स्रोतों के रखरखाव के बारे में मैं ये सूचनाएँ /सुझाव देना चाहता हूँ।

  • जल को दूषित होने से बचाना चाहिए।
  • हमें शहरों की गंदगी तथा कल – कारखानों के कचरे को नदियों में गिराने से रोकना चाहिए।
  • कुएँ के जल को दूषित होने से बचाने के लिए उनको ढ़कने की व्यवस्था करनी चाहिए।
  • जिन नदियों से पीने का पानी लिया जा रहा है उनमें कपडे धोने अथवा पशुओं को नहलाने पर रोक लगानी चाहिए।
  • नदियों के पानी को प्रदूषित रखने में सरकार के साथ सहयोग देना चाहिए।

आ) आज दुनिया के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुई है। इसके समाधान में हम सबकी क्या ज़िम्मेदारी है ?
(या)
जल की समस्या को सुलझाने में हमारी जिम्मेदारी क्या है?
उत्तर:
पाठ का नाम : जल ही जीवन है
लेखक : श्रीप्रकाश
विधा : कहानी

आज दुनिया के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुई है । इसी समस्या के समाधान के लिए सभी देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है।

विविध देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है।
जल के महत्व के बारे में जागृत करना चाहिए।

  • वर्षा के पानी को इकट्ठा करने का प्रबंध करें। नल – नालों तथा नदियों पर बाँध बनायें।
  • नमकीले पानी तथा समुद्र पानी को भी शुद्ध करके उपयोग में लाने की प्रणाली या योजना को अमल में लावें।
  • पृथ्वी में जल की धारा को अधिक बनाने की विधियों को अमल में लावें।
  • अंतर्राष्ट्रीय जल संघों की स्थापना करके जल को बाँटने की कोशिश करें।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा जल संघों की स्थापना करा के उनके द्वारा सूचनाएँ दिये जा सकें।
  • विविध देशों के बीच में जल बाँटने की विधि अमल में लावें।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रदूषण से बचे रहने का कार्यक्रम अमल में लानी चाहिए।
  • जनता को भी जल समस्या को दूर करने में सरकार को सहयोग देना चाहिए।

इ) “जल ही जीवन है।” इस विषय पर एक पोस्टर बनाइए।
उत्तर:
AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है 2

ई) आपके गाँव में जल संरक्षण कैसे किया जा रहा है? इसके बारे में बताते हुए कुछ सुझाव दीजिए।
उत्तर:

  • हमारे गाँव में जल संरक्षण बहुत अच्छी तरह किया जा रहा है।
  • कुएँ के जल को दूषित होने से बचाने के लिए उन पर ढ़कने की व्यवस्था की गयी है।
  • गाँव की तालाबों के पानी में कपड़े धोने अथवा पशुओं को नहलाने का रोक लगा दिया गया है।
  • कचरे को, ज़हरीले पदार्थों को जलाशयों में मिलाने पर रोक लगा दिया गया है।
  • ब्लीचिंग, क्लोरिनेषन आदि क्रियाओं के द्वारा जलशुद्धि की जा रही है।
  • हमारे गाँव की नदी में प्रदूषित न बनाने कूडे – कचरे, जहरीले पदार्थों को डालना, पशुओं को नहाना आदि भी रोक दिये गये हैं।

कुछ सुझाव :

  • एक जल संरक्षण समिति की स्थापना की जानी चाहिए।
  • इस समिति के अध्यक्ष के रूप में गाँव के अध्यक्ष को चुनना चाहिए।
  • हर सप्ताह में एक बार समिति का समावेश होनी चाहिए।
  • जल संरक्षण संबंधी विषयों पर निर्णय तथा सूचनाएँ देनी चाहिए।

भाषा की बात

अ) सूचना पढ़िए। उसके अनुसार कीजिए।

प्रश्न 1.
‘जल’ शब्द से कई शब्द बने हैं। जैसे : जलचर | इसी तरह के तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जलदस्यु, जलप्लावन, जलराशि, जलस्तर, जलनिधि, जलचोर।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 2.
पाठ में आये विदेशज शब्द चुनकर लिखिए। जैसे : मिशन |
उत्तर:
सर्वे, प्रोफ़ेसर, फ़ोन, हैलो आदि।

आ) नीचे दिये गये वाक्य पढ़िए। कोष्ठक में दी गयी सूचना के अनुसार वाक्य बदलिए।

प्रश्न 1.
यह तो कोई यान है। .. (भूतकाल में बदलिए।)
उत्तर:
यह तो कोई यान था।

प्रश्न 2.
मेरे कई साथी इस संपूर्ण नीले ग्रह पर फैले थे। (भविष्य काल में बदलिए।)
उत्तर:
मेरे कई साथी इस संपूर्ण नीले ग्रह पर फैलेंगे।

प्रश्न 3.
पानी के अभाव में हमारे लोग मर रहे थे । (वर्तमान काल में बदलिए।)
उत्तर:
पानी के अभाव में हमारे लोग मर रहे हैं।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 4.
हम लोग अपना मिशन चुपचाप पूरा करना चाहते थे। (भविष्य काल में बदलिए।)
उत्तर:
हम लोग अपना मिशन चुपचाप पूरा करना चाहेंगे।

इ) नीचे दिया गया उदाहरण पढ़िए। उसके अनुसार एक वाक्य बनाइए।
उदाहरण : पृथ्वी पर मानव ने काफ़ी प्रगति कर ली थी।
पृथ्वी पर किसने काफ़ी प्रगति कर ली थी ?
उत्तर:
दोनों ने एक साथ उस अंतरिक्ष यात्री से पूछा।
दोनों ने एक साथ किससे पूछा?

ई) अर्थ के आधार पर वाक्य पहचानिए।

1) ओह! यह तो कोई यान है।
उत्तर:
यह विस्मयार्थक वाक्य है।

2) यह यान कहाँ से आया?
उत्तर:
यह प्रश्नार्थक वाक्य है।

3) दोनों ने एक साथ उस अंतरिक्ष यात्री से पूछा।
उत्तर:
यह विधानार्थक वाक्य है।

4) यहाँ का जल शुद्ध होगा।
उत्तर:
यह संदेहार्थक वाक्य है।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

5) हमारे यहाँ जल होता तो हम पृथ्वी पर न आते।
उत्तर:
यह संकेतार्थक वाक्य है।

6) हमें शुद्ध जल चाहिए।
उत्तर:
यह इच्छार्थक वाक्य है।

7) आप भी कभी हमारे यहाँ आइए।
उत्तर:
यह आज्ञानार्थक वाक्य है।

8) नदी – नालों में कचरा बहाना मना है।
उत्तर:
यह निषेधार्थक वाक्य है।

परियोजना कार्य

‘जल संरक्षण’ पर पी.पी.टी. बनाकर कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है 3 AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है 4

जल ही जीवन है Summary in English

After the end of 21st century, 22nd century is about to set in. The man on the earth has achieved success to a certain extent. He controlled the population. He almost resolved the ecological problem. The people are living comfortably. Suddenly a news was published in the newspapers. The people were astonished on reading the news. It was about a survey which revelted that the water levels are decreasing on the earth day by day.

One day the scientists and the geologists were discussing the water problem with their friends. When it became dark, they all went to their respective homes. Prof. Deepesh sat in his lawn and was staring at the sky. His eyes fell upon a star. It was coming towards the earth rotating round itself. Coming towards the earth, it again rushed towards the sky.

He thought that it was a spacecraft. He deeply thought as to where it had come from. Immediately he went into his room and made a call to his friend Prof. Vikas. When Vikas came, he told him about all this.

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

Prof. Vikas was not much surprised with Prof. Deepesh’s words. The scientists have been experimenting to know the existence of life on other planets. He believed that there was life on not only on the earth but also on some other planet in this universe.

The following day evening both the friends sat together in Prof. Dinesh’s garden and were waiting for the arrival of the spacecraft. Their wait did not go a waste. Second time also they noticed the spacecraft coming on the same way. But this way it didn’t go back to the space and landed on the garden. They were wondered to see that. They both thought as to why it had landed there.

They assumed whether it was a spy vehicle and it had come for spying on the earth. They also doubted whatever it was making any arrangements for any invasion on the earth or it had come to abduct the intellectuals like them. At the very moment the door of the spacecraft opened and a human form came out. It just resembled a human being on the earth but it was huge in size.

Prof. Deepesh and Prof. Vikas were astonished on seeing the spaceman. They wondered it there was life on other planets same as that of the earth. Meanwhile they heard a word.
The spaceman said that they were the residents of another planet in the universe which was at a distance of a light year. They had come onto the earth for the sake of a mission. They were wonder struck for his words were same as our words.

Prof. Deepesh and Prof. Vikas asked the spacemen what kind of a mission it was. They enquired him if he had any other friends. The spaceman said that they had many friends on this blue planet. Their mission was completed and they were returning to their planet.

Prof. Vikas asked the spaceman what their mission was. He doubted if they had come in order to invade the earth. He requested the spaceman if they wanted to gain control over the earth.

The spaceman said ‘No’, and also explained to them that they had come onto the earth to take some water from the large and enormous water bodies on the earth.
Prof. Deepash and Prof. Vikas understand why the water levels were diminishing on the earth.

They asked him why they were taking water. They told him that they were not able to live without water.

He said, “We know. So we are taking a little amount of water to our planet. The.water on our planet got poisoned with the mixing of some strange toxic chemicals. On using that water an epidermic broke out. Our people are dying. We destroyed those toxic chemicals. But we couldn’t find the toxic substance dissolved in the water till now. It’ll take a little longer to detoxify the water. Our people are dying for want of water. We decided to explore a planet and take water from it to protect our people and for our survival. This blue planet attracted us. Hence we landed here. We found the enormous water bodies here. At the very moment we determined that so long as the purification of water on our planet was continued, we could take water from here. We have been taking water to our planet for almost a week. Now, we decided to complete our mission”.

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

He further said, “I am the king of our planet. I apologise to you. We have taken water to our planet stealing your invaluable water wealth without your permission”. On saying this, the spaceman returned to his planet on the spacecraft. After a while it disappeared. Then Prof. Vikas’ eyes fell upon a thing. The following was written on it. “We hope that you will forgive our water thieves of the space. Keep your water bodies clean and safe because you shouldn’t be water thieves like us’.

जल ही जीवन है Summary in Telugu

ఇప్పుడు 21వ శతాబ్దం అంతమై 22 వ శతాబ్దం రాబోతోంది. భూమిపై మానవుడు తగినంత ప్రగతిని సాధించెను. జన సంఖ్యను నియంత్రించుకొనెను. పర్యావరణానికి సంబంధించిన సమస్యను దాదాపుగా పరిష్కరించెను. ప్రజలు సుఖంగా ఉంటున్నారు. అకస్మాత్తుగా వార్తా పత్రికల్లో ఒక వార్త ముద్రించబడినది. దానిని చదివి ప్రజలు ఆశ్చర్యపోయిరి. ఈ వార్తననుసరించి భూమిపై నిరంతరం నీరు తగ్గిపోతూ ఉందని ఒక సర్వే ద్వారా తెలిసినది.

శాస్త్రవేత్తలు, భూ శాస్త్రవేత్తలు ఒక రోజు తమ స్నేహితులతో ఒక తోటలో కూర్చుని నీటి సమస్యను గురించి చర్చించుకొనుచున్నారు. కొంత సమయం తదుపరి సాయంత్రం అయినది. అందరూ తమ – తమ ఇండ్లకు వెళ్ళిపోయిరి. ప్రొ.దీపేష్ అక్కడే తన లా లో కూర్చుని ఆకాశం వైపు చూస్తూ ఏదో ఆలోచిస్తూ ఉండెను. అకస్మాత్తుగా తన దృష్టి ఒక నక్షత్రంపైన పడినది. అది నాట్యం చేస్తూ భూమిపైకి వస్తున్నది. భూమిపై దిగుతూ – దిగుతూ అది మరల ఆకాశం వైపుకు తిరిగి వెళ్ళిపోవడమైనది.

ఓహ్ ఇదేదో అంతరిక్షయానంలా ఉన్నది. కానీ ఇలాంటి యానం ఈ భూమిపై ఎప్పుడూ ఆవిష్కరించబడలేదే ? మరి ఈ యానం ఎక్కడి నుండి వచ్చింది ? ఈ ప్రశ్నకు సమాధానం ఆలోచించేసరికి ప్రొ.దీపేష్ కు స్పృహ తప్పినంత పని అయ్యింది. వెంటనే పరుగు – పరుగున తన గదిలోకి వెళ్ళిపోయెను. తను తన స్నేహితుడైన ప్రొ. వికాసకు ఫోన్ చేసి అతనిని తన ఇంటికి పిలిపించుకుని అతనితో విషయమంతా చెప్పెను.

ప్రొ.దీపేష్ మాటలు విన్న ప్రొ.వికాస్ కు ఎక్కువ ఆశ్చర్యమేమి కలుగలేదు. ఎందుకంటే ఈ బ్రహ్మాండంలోని ఇతర గ్రహాలపై జీవుల ఉనికిని తెలుసుకొను ప్రయోగాలు జరుగుచున్నవి. ఆయన నమ్మకమేమిటంటే ఈ అనంత బ్రహ్మాండంలో మనం ఒకరిమే కాదు. ఏదేని వేరొక గ్రహంపై జీవరాశి తప్పనిసరిగా ఉన్నది.

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

ప్రొ.వికాస్ మరుసటి రోజు సాయంత్రం ప్రొ.దీపేష్ తో కలసి ప్రొ.దీపేష్ తోటలో కూర్చుని రెండవసారి ఆ అంతరిక్షయానం వస్తుందేమోనని ఎదురుచూడసాగెను. అతని నిరీక్షణ వ్యర్థం కాలేదు. రెండవసారి ఆ అంతరిక్షయానం అదే దారిలో రావడం కన్పించినది. కానీ అది ఈసారి అంతరిక్షంలోనికి తిరిగి వెళ్ళక ఆ తోటలేనే దిగినది. ప్రొ.దీపేష్ మరియు ప్రొ. వికాస్లు ఇరువురూ ఆశ్చర్యచకితులై చూస్తుండిపోయిరి. ఇరువురూ ఈ అంతరిక్షయానం ఇక్కడ ఎందుకు దిగిందా అని ఆలోచించసాగిరి.

ఈ విధంగా భూమిపై చక్కర్లు కొట్టడంలో అర్థమేమిటి ? ఇదేమైన గూఢచారియానమా ? ఇది భూమిపై గూఢచర్యం జరుపుటకు వచ్చినదా ? లేదా భూమిపై ఏదైనా దండయాత్ర చేయు ఏర్పాట్లు చేయుచున్నదా ? మనలాంటి బుద్ధిజీవులను అపహరించుటకు వచ్చిందా ? – ఇలాంటి ఎన్నో ప్రశ్నలు వారి మనసుల్లో విద్యుత్ లా పరిగెడుచున్నవి. అప్పుడే ఆ అంతరిక్ష యానం తలుపు తెరవబడి ఒక మానవాకృతి బయటకు వచ్చింది. అది అచ్చుగుద్దినట్లు భూమి పైనున్న మన మనుషులవలెనే ఉన్నది. కానీ ఆకారంలో పెద్దగా ఉంది.

ప్రొ.దీపేష్ మరియు ప్రొ.వికాస్లు ఆ అంతరిక్ష యాత్రికుని చూసి ఆశ్యర్యపోయిరి. అంతరిక్షంలోని ఇతర గ్రహాలపై కూడా మన భూగోళవాసుల వలనే మనుష్యులు ఉన్నారా? అని వారు ఆశ్చర్యపోయిరి. అంతలో ఒక మాట వినబడినది. .: ‘హలో, మేము ఈ గ్రహానికి ఒక కాంతి సం|| దూరంలోని ఒక గ్రహ వాసులం. మేము ఇక్కడకు ఒక మిషన్ కొరకు వచ్చితిమి” – ఆ మాటలు విన్న ప్రొ.దీపేష్ మరియు ప్రొ.వికాస్ ఆశ్చర్యానికి హద్దులు లేవు. ఎందుకనగా వారి – మాటలు అచ్చం మన మాటలు లాగానే ఉన్నవి.

“మిషన్”, ఎలాంటి మిషన్? ఏమీ మీకు ఇంకా ఎవరైనా స్నేహితులు ఉన్నారా?” అని ఇరువురూ ఒక్కసారిగా ప్రశ్నించిరి. “అవును. ఎందరో మా స్నేహితులు ఈ నీలి గ్రహంపై వ్యాపించియున్నారు. ఇప్పుడు మా మిషన్ పూర్తియై యున్నది. అందువల్ల ఇప్పుడు మేము మా గ్రహంపైకి తిరిగి వెళ్ళిపోవుచున్నాము.

“కానీ మీ మిషన్ ఏమిటి? మీరు ఈ భూమిపై తిరుగుబాటు ఏమీ చేయడం లేదు కదా! మీరు ఏమైనా ఈ భూమిపై అధికారం తీసుకోవాలనుకుంటున్నారా?” అని ప్రొ.వికాస్ అతనిని ప్రశ్నించెను.

లేదు. మేము ఇక్కడ విప్లవం (తిరుగుబాటు) చేయడానికి లేదా అధికారం పొందడానికి రాలేదు. మేము మీ విశాల జలరాశిలోని కొంత నీటిని మా గ్రహానికి తీసుకుపోవుటకు వచ్చితిమి.

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

ప్రొ.దీపేష్ మరియు ప్రొ. వికాస్టకు భూమిపై జలరాశి ఎందుకు ఒక్కసారిగా తగ్గిపోతుందో తెలుసుకోవడానికి ఆలస్యం కాలేదు.

“కానీ మీరు ఇక్కడి నుండి నీటిని ఎందుకు తీసుకుపోతున్నారు? మీకు తెలుసా మేము నీరు లేకుండా జీవించలేము”.

“తెలుసు. అందుకే మేము కొంచెం నీటిని మాత్రమే మా గ్రహంపైకి తీసుకువెళుతున్నాం. మా గ్రహం పై నీటిలో ఒక విశేషమైన విషపూరిత అణువులు కలవడం వలన ఆ నీరు విషపూరితమైనది. ఆ నీటిని వాడడం వలన మా గ్రహంపై ఒక మహమ్మారి వ్యాధి వ్యాపించింది. అందువల్ల అక్కడి ప్రజలు చనిపోవసాగిరి. మేము ఆ విష అణువులను నాశనం చేశాం. కానీ నీటిలో కరిగిపోయిన ఆ విష పదార్థాన్ని ఇప్పటి వరకు కనుగొనలేకపోయాం . జలాన్ని విషరహితం చేయడానికి ఇంకా సమయం పట్టవచ్చు. నీటికొరతతో మా ప్రజలు చనిపోవుచున్నారు. మా అస్తిత్వం కోసం మేము త్వరత్వరగా ఏదేని ఒక గ్రహం అన్వేషించి ఆ గ్రహం నుండి నీటిని మా గ్రహంపైకి తీసుకురావచ్చని అనుకున్నాం. మా గ్రహ ప్రజలను రక్షించాలని అనుకున్నాం. మా దృష్టి మీ నీలిగ్రహంపై పడింది. మీ గ్రహం మాకు దగ్గరగా ఉన్న గ్రహం, అందుకని మేము ఇక్కడ దిగాం. మేము ఇక్కడి విశాల జలరాశులను చూశాము. అప్పుడే మేము నిర్ణయించుకున్నాం. ఎప్పటి వరకు మా గ్రహంపై నీరు శుద్ధి చేయబడుతుందో అప్పటి వరకు ఇక్కడి నుండి నీటిని మా గ్రహానికి తీసుకువెళ్ళెదము. మేము దాదాపు ఒక వారం నుండి విశేష యానం (వాహనం) ద్వారా నీటిని మా గ్రహానికి తీసుకు వెళుతున్నాము. మేము ఇప్పుడు ఈ మిషనను ముగించాలని అనుకుంటున్నాం.”

ఇంకా అతడు ఇట్లా అన్నాడు. “నేను అక్కడి రాజును, నేను మిమ్మల్ని క్షమాపణలు కోరుచున్నాను. మేము మీ అనుమతి లేకుండా మీ అమూల్య జలనిధిని దొంగిలించి మా గ్రహానికి తీసుకుపోయాం .” ఈ విధంగా చెప్పిన పిదప ఆ అంతరిక్ష యాత్రికుడు తన వాహనం (యానం) లో తిరిగి తన గ్రహానికి వెళ్ళిపోయెను. ప్రొఫెసర్లు ఇరువురూ ఆ యానం వెళ్ళిన వైపు చూడసాగిరి. కొద్దిసేపటికి అది అదృశ్యమయ్యెను. ప్రొ.వికాస్ దృష్టి ఒక వస్తువుపై పడినది. దానిపై ఈ విధంగా వ్రాయబడి ఉంది. “మా అంతరిక్ష జలచోరులను మీరు మన్నించారని ఆశిస్తున్నాం. మిమ్మల్ని ప్రార్థించునది ఏమనగా మీరు మీ జలాశయాలను పరిశుభ్రంగా, సురక్షితంగా ఉంచండి. ఎందుకంటే మీరు భవిష్యత్తులో మాకు లాగా జలచోరులు కాకూడదు” మీ అంతరిక్ష జలచోర మిత్రులు.

अभिव्यक्ति-सृजनात्मकता

2 Marks Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए।

प्रश्न 1.
“जल ही जीवन है।” सिद्ध कीजिए।
उत्तर:
जल जीवन है । यह प्राकृतिक अनमोल उपहार है । जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते । हमारे शरीर में अधिकतम जल ही है । सब प्राणी जल पर निर्भर हैं | जल की रक्षा करना स्वयं अपनी रक्षा करना है। धरती की शान जल है । जल में समृद्धि है । जल है तो कल है ।

प्रश्न 2.
जल के बिना मानव का अस्तित्व नहीं है। कैसे?
उत्तर:
जल ही जीवन है। जल के बिना मानव जीवित नहीं रह सकता। मानव ही नहीं जल के बिना धरती पर कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता। जल न हो तो पेड़-पोधे भई नहीं होंगे। मनुष्य का जीवन प्रकृति पर आधारित होता है। बिना जल के प्रकृति नष्ट हो जाएगी। इसलिए जल के बिना मानव का अस्तित्व नहीं है।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 3.
स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन का आधार है। विवरण दीजिए।
उत्तर:
जल ही जीवन है। जीवन के लिए स्वच्छ जल का होना बहुत ज़रूरी है। धरती पर पीने लायक पानी की । मात्रा बहुत कम है। समुद्र में इतना जल है किंतु उसे स्वच्छ नहीं माना जा सकता। गंदा पानी पीने से हमें अनेक बीमारियाँ हो सकती हैं। इसीलिए कहा जाता है कि स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन का आधार है।

प्रश्न 4.
आप अपने घर में जल का सदुपयोग कैसे करेंगे?
उत्तर:
मैं जल को दूषित नहीं होने दूंगा। नहाने-धोने के लिए आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करूँगा। उपयोग में लाये गये जल को पुनः भूगर्भ में जाने की व्यवस्था करूँगा। यदि नल से पानी गिर रहा हो तो उसे बंद करूँगा। पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए व्यर्थ जल का उपयोग करूँगा।

प्रश्न 5.
जल से क्या क्या उपयोग हैं?
उत्तर:
हम पीने के लिए जल का उपयोग करते हैं। जल से हम नहाते भी हैं। कपड़ों की धुलाई के लिए भी जल की ज़रूरत होती है। जल से फसलों की सिंचाई भी की जाती है। जल न हो तो जीवन भी नहीं होगा। जल से विद्युत भी बनाते हैं।

प्रश्न 6.
जल स्रोतों की सुरक्षा कैसे करनी चाहिए?
उत्तर:
जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। कुँओं, तालाबों और जलाशयों की रक्षा की जानी चाहिए। नदी-नालों में कारखानों का कचरा बहाने वालों को दंड मिलना चाहिए। जल स्रोतों की रक्षा करने वालों को पुरस्कार देना चाहिए।

प्रश्न 7.
अशुद्ध जल से मानव रोगों का शिकार बनता है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अशुद्ध जल पीने से कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं, जैसे- हैजा, कलरा इत्यादि। अशुद्ध जल बीमारी का प्रमुख कारण है। अशुद्ध जल पीने से पोलियो का शिकार होने की संभावना भी अधिक होती है। इसलिए हमें पानी उबाल कर पीना चाहिए।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 8.
आप किन – किन जगहों में जल का उपयोग करते हैं?
उत्तर:
हम पीने के लिए जल का उपयोग करते हैं। जल से हम नहाते भी हैं। कपड़ों की धुलाई के लिए भी जल – की ज़रूरत होती है। जल से फसलों की सिंचाई भी की जाती है। जल न हो तो जीवन भी नहीं होगा।

प्रश्न 9.
पाठशाला में पानी के गड्ढे खोदने से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
पाठशाला में पानी के लिए गड्ढा खोदने से जल संरक्षण किया जा सकता है। आजकल पाठशालाओं में पानी की समस्या है। पानी न होने के कारण शौचालय साफ नहीं रह पाते। पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पाता है। पाठशाला में पानी के लिए गड्ढा खोदने से ये समस्याएँ नहीं होगी। पाठशाला पानी के लिए आत्मनिर्भर हो जाएगा।

प्रश्न 10.
आप अपनी पाठशाला में जल संरक्षण कैसे करेंगे?
उत्तर:
मैं अपनी पाठशाला में पानी के लिए अपने मित्रों के साथ मिलकर गड्ढा खोदूंगा। पानी बेकार नहीं करूँगा। अपने सहपाठियों को भी पानी बेकार न करने की सलाह दूंगा। पाठशाला के प्रांगण में पेड़-पौधे लगाऊँगा। जगह-जगह जल संरक्षण को प्रेरित करने वाले पोस्टर बनाकर लगाऊँगा।

अभिव्यक्ति-सृजनात्मकता

4 Marks Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर छह पंक्तियों लिखिए।

प्रश्न 1.
स्वच्छ जल हर एक का अधिकार है। जल को सुरक्षित रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
प्रकृति पर हम सबका समान अधिकार है। अपने स्वार्थ के लिए इसकी संपदा को नष्ट करना ठीक नहीं है। अगर ऐसे ही जल नष्ट होता रहा तो आने वाली पीढ़ियों को पीने के लिए भी जल नहीं होगा। इसके लिए हमें जल संरक्षण पर विशेष बल देने की ज़रूरत है। इसलिए हमें जल आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। हमें जल व्यर्थ होने से बचाना चाहिए। पेड़-पौधे अधिक से अधिक लगाने चाहिए, जिससे वर्षा अधिक हो। जल स्रोतों की रक्षा करनी चाहिए। व्यर्थ हो रहे पानी को पुनः उपयोग में लाने की व्यवस्था होनी चाहिए। हमें जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। नदियों में कूड़ा-कचरा नहीं बहाना चाहिए। कहीं भी जल व्यर्थ हो रहा हो तो उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 2.
‘जल ही जीवन है इस पाठ को दृष्टि में रखकर बताइए कि बाइसवीं सदी का भारत कैसा होगा?
उत्तर:
जल हमारे जीवन का एक प्रमुख आधार है। जल के बिना हमारा जीवन की कल्पना करना असंभव है। ‘जल में ही जीवन बसता है। ऐसा महत्वपूर्ण जल का बचाव व संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य है। .. अनेक अदूरदर्शी चेष्टाओं से जल की कमी बनी हुई हैं। ऐसी हालत में आनेवाली बाईसवी सदी के भारत को भयंकर आपदाएँ घेर सकती हैं। पेयजल लुप्त हो जायेगा। शुद्धजल की मात्रा घट जायेगी। हर जगह प्रदूषित जल ही मिल जायेगा जीवनदियाँ बहनेवाले भारत को पानी की एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। पानी कि वजह से आंतरिक झगडे हो जाने की संभावना है। भारत जैसे शांति कामुक देश में भी अशांति फैल सकेगी।

प्रश्न 3.
आने वाली पीढ़ियों को जल की समस्या से बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
आने वाली पीढ़ियों को जल की समस्या से बचाने के लिए हम निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं

  • हमें जल आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • हमें जल व्यर्थ होने से बचाना चाहिए। पेड़-पौधे अधिक से अधिक लगाने चाहिए जिससे वर्षा अधिक हो।
  • जल स्रोतों की रक्षा करनी चाहिए।
  • व्यर्थ हो रहे पानी को पुनः उपयोग में लाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • हमें जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।
  • नदियों में कूड़ा-कचरा नहीं बहाना चाहिए।

प्रश्न 4.
यदि पृथ्वी का पानी प्रदूषित हो जाए तो आपके पास इसका क्या समाधान है?
उत्तर:

  • यदि पृथ्वी का पानी प्रदूषित हो जाए तो आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और विधाओं एवं तरीकों को अपना कर प्रदूषित जल को शुद्ध बनाएँगे।’
  • वर्षा के जल को इकट्ठा करके उसे शुद्ध करके पीने के पानी के रूप में उपयोग करेंगे।
  • देश – विदेशों में से प्रदूषित पानी को साफ़ करने की विविध पद्धतियों को जानकर उन्हें अमल में लाकर पानी को शुद्ध बनाएँगे।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 5.
जल स्रोतों के कुछ नाम बताइए। विवरण दीजिए।
उत्तर:
जल स्रोत अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे- कुंआ, तालाब, नदी, झील आदि।
कुँआ :
कुँआ मनुष्य धरती पर गड्ढा खोदकर तैयार करता है। भारत में पीने के जल के लिए सर्वाधिक उपयोग कुँए का ही होता है।

तालाब :
तालाब प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों प्रकार के होते हैं। यदि धरती का कोई क्षेत्र गहरा हो तो वहाँ बरसात में पानी इकट्ठा होकर तालाब का रूप ले लेता है। इसके जल का उपयोग पीने के साथसाथ सिंचाई के लिए भी किया जाता है।

नदी :
भारत अनेक नदियों का देश है। इसीलिए इसका अधिकतर क्षेत्र हरा-भरा है। गंगा, यमुना, नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी आदि भारत की प्रमुख जीव नदियाँ हैं। इसके जल का उपयोग पीने के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी किया जाता है। इन पर बाँध बनाकर बिजली का उत्पादन भी किया जाता है।

झील :
पर्वतीय क्षेत्र में कोई स्थान गहरा होने पर वर्षा का जल इकट्ठा होकर विशाल जलाशय का रूप ले लेता है। इसे झील कहते हैं।

अभिव्यक्ति-सृजनात्मकता

8 Marks Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 8-10 पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
जल का प्रयोग सावधानी से करने के लिए कुछ उपाय बताइए।
उत्तर:
हमारे जीवन में जल का बड़ा महत्व है। जल नहीं तो कल नहीं है। इसीलिए हमें जल का प्रयोग सावधानी से करनी चाहिए।

  • जल को दूषित नहीं करना चाहिए।
  • नहाने – धोने के लिए आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • उपयोग में लाये गये जल को पुनः भूगर्भ में जाने की व्यवस्था करना चाहिए।
  • पेड – पौधों की सिंचाई के लिए व्यर्थ जल का उपयोग करना चाहिए।
  • नदियों पर बांध बनाकर नदियों के पानी को सागर में मिलने से रोकना चाहिए।
  • गलियों में खुले हुये नलों से पानी व्यर्थ बहने से रोकना चाहिए।

AP SSC 10th Class Hindi Solutions Chapter 11 जल ही जीवन है

प्रश्न 2.
जल की समस्या को समाप्त करने में छात्र क्या सहयोग दे सकते हैं?
उत्तर:
आज संसार के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुयी है। ऐसी खास और प्रभावशाली समस्या का हल निकालकर सुख जीवन बिताने का यत्न करना सब लोगों का प्रमुख कर्तव्य है।

जल ही जीवन है । जल के बिना हमारा जीवन ही नहीं है। जल की समस्या को समाप्त करने में छात्र निम्न प्रकार से सहयोग दे सकते हैं।

  • जल का आवश्यकतानुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • जल को दूषित होने से बचाना चाहिए।
  • गंदगी कूडे कचरे को जल प्रवाहों में गिराने को रोकना चाहिए।
  • कुओं के पानी को दूषित होने से बचाकर इस्तेमाल करना चाहिए।
  • वर्षा के पानी को इकट्ठा करने का प्रबंध करना चाहिए।
  • जल की बचत के लिए जल स्त्रोतों को साफ़ और स्वच्छ रखना है।
  • पेड – पौधों को अधिक से अधिक लगाकर हरियाली बनाये रखने का प्रयत्न करना है।
  • खुद पानी का इस्तेमाल कम करते, लोगों को जल संरक्षण संबंधी आशयों से परिचय कराना है।